ePaper

पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का निधन, मुख्यमंत्री समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

Updated at : 13 Sep 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का निधन, मुख्यमंत्री समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

पटना : राज्य के पूर्व मंत्री और वयोवृद्ध समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता का गुरुवार को निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. शुक्रवार को कोनहारा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसके पहले उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर ले जाया जायेगा. राज्य सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के पूर्व मंत्री और वयोवृद्ध समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता का गुरुवार को निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. शुक्रवार को कोनहारा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसके पहले उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर ले जाया जायेगा. राज्य सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है. तुलसी दास मेहता पहली बार 1962 में सोश्लिस्ट पार्टी की टिकट पर विधायक बने. 1969 में पहली बार राज्य मंत्री बने थे.
इसके बाद 1770 से 95 तक उर्जा मंत्री और 1995 से 2000 तक वन एवं पर्यावरण मंत्री बने. लोकनायक जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर के साथ उनका निकट का संबंध था.
सीएम ने गहरा शोक प्रकट किया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे एक कुशल राजनेता के साथ ही प्रखर समाजवादी थे.
स्व. मेहता अपने मृदुभाषी स्वभाव और राजनीति में अपने उच्च आदर्शों के लिए सदैव जाने जाते रहे. उनके इसी व्यवहार के कारण वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी रहे. उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक तुलसीदास मेहता के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि तुलसीदास मेहता के निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके शोकसंतप्त परिजनों, शुभचिंतकों को धैर्य और दिवंगत आत्मा को चीर शांति प्रदान करें.
स्तब्ध करने वाली घटना : तुलसी दास मेहता के निधन पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने गहरा शोक प्रकट किया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा तुलसी दास जी का जीवन सादगीपूर्ण था. वे आजीवन जन समस्याओं के प्रति गंभीर रहे.
सामाजिक जगत को महत्वपूर्ण क्षति : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को महत्वपूर्ण क्षति पहुंची है.
पटना : तुलसी दास मेहता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक
पटना : भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के निधन पर शोक प्रकट किया है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान बहुत बड़ा था. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी शोक प्रकट किया है.
इसके साथ ही तुलसीदास मेहता के निधन पर विधान पार्षद सीपी सिन्हा, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंद्रिका सिंह दांगी, युवा जदयू के महासचिव डॉ शक्ति कुमार, समाजवादी नेता संत कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार की राजनीति में उनकी कमी खलेगी. उन्होंने अपने जीवन में समाजवादी विचारधारा को आत्मसात किया था. उनके निधन पर शोक जताने वालों में वैशाली के महनार के विधायक उमेश कुशवाहा और युवा जदयू नेता नागमणि कुशवाहा शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन