पटना : सबूत के साथ कल आना होगा मेयर पुत्र व पिंकी कुमारी को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना की मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार बुधवार को महिला आयोग में नोटिस का जवाब देने पहुंचे थे. इस दौरान पिंकी कुमारी भी मौजूद थीं. आयोग ने दोनों पक्षों को सुना. इस दौरान शिशिर ने कहा कि अश्लील इशारा करने के सभी आरोप झूठे हैं. उन्होंने कहा कि वह स्टैडिंग कमेटी […]
विज्ञापन
पटना : पटना की मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार बुधवार को महिला आयोग में नोटिस का जवाब देने पहुंचे थे. इस दौरान पिंकी कुमारी भी मौजूद थीं.
आयोग ने दोनों पक्षों को सुना. इस दौरान शिशिर ने कहा कि अश्लील इशारा करने के सभी आरोप झूठे हैं. उन्होंने कहा कि वह स्टैडिंग कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होते हैं. शिशिर का कहना है कि स्टैंडिग कमेटी की सदस्यता से हटाये जाने के कारण पार्षद पिंकी कुमारी ने यह आराेप लगाया है. वहीं पिंकी कुमारी अपने द्वारा लगाये गये आरोपों पर कायम हैं. सुनवाई के बाद महिला आयोग ने दोनों पक्षों को घटना के संबंध में साक्ष्य के साथ शुक्रवार को फिर से उपस्थित होने के लिए कहा है.
मेयर के बेटे ने आयोग के सामने किया विक्ट्री संकेत : महिला आयोग में नोटिस का जवाब देने आये शिशिर जब आयोग से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी. मीडिया के सामने अंगुली दिखा कर विक्ट्री का संकेत दिया.
महिला आयोग पहले पहुंची थीं पार्षद पिंकी कुमारी, देर से आये शिशिर
महिला आयोग ने पार्षद पिंकी कुमारी द्वारा शिशिर के खिलाफ दिये गये आवेदन पर सुनवाई करते हुए शिशिर को नोटिस भेजा था. बुधवार को पिंकी कुमारी करीब एक बजे महिला आयोग पहुंच गयीं थी. काफी देर बाद मेयर पुत्र वहां पहुंचे. एक घंटे तक सुनवाई चली, इसके बाद आयोग की अध्यक्ष ने दोनों से साक्ष्य माने. तत्काल साक्ष्य नहीं होने पर दोनों पक्षों को शुक्रवार को फिर बुलाया गया है.
क्या है मामला
20 अगस्त को नगर निगम के बांकीपुर अंचल कार्यालय में स्टैंडिग कमेटी की बैठक थी. इस दौरान पिंकी कुमारी का कहना है कि कुछ एजेंडों पर वह विरोध कर रही थीं. इस दौरान मेयर पुत्र शिशिर द्वारा अभद्र इशारा किया गया. दो बार ऐसा करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में कदमकुआं थाने में केस दर्ज कराया गया है. पिंकी ने महिला आयोग में भी आवेदन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




