पटना सिटी : पहलाम को लेकर खुलेंगे तीन थाने

Updated at : 06 Sep 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : पहलाम को लेकर खुलेंगे तीन थाने

जंजीरी मातम जुलूस में मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा, होगी वीडियोग्राफी छठे मुहर्रम पर आज नौजर कटरा से अलम का जुलूस निकाला जायेगा पटना सिटी : मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रोशन की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ ने विधि-व्यवस्था बनाये […]

विज्ञापन
जंजीरी मातम जुलूस में मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा, होगी वीडियोग्राफी
छठे मुहर्रम पर आज नौजर कटरा से अलम का जुलूस निकाला जायेगा
पटना सिटी : मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रोशन की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई.
बैठक में एसडीओ ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए की गयी तैयारियों से सदस्यों को अवगत कराया. एसडीओ ने बताया कि पहलाम के लिए तीन अस्थायी थाने दरगाह कर्बला, तिराहे की मस्जिद व पत्थर की मस्जिद में खोले जायेंगे. चिह्नित संवदेनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. जुलूस का वीडियोग्राफी करायी जायेगी. सीसीटीवी कैमरे से जुलूस पर नजर रखी जायेगी.
सबसे अहम बात कि मुर्हरम की दसवीं तारीख को निकलने वाले शिया समुदाय के जंजीरी मातम जुलूस में एंबुलेंस भी पीछे-पीछे चलेगी. दरअसल चमडोरिया दरगाह के सचिव शाह जाैहर इमाम जाैनी ने बैठक में सड़क किनारे खड़े मातमी जुलूस देखने वाले जायरीनों की तबीयत खराब होने की स्थिति में यह व्यवस्था की मांग की थी. इसी के बाद यह निर्णय लिया गया.
एसडीओ ने बताया कि जुलूस में डीजे नहीं बजाने, तलवार का प्रदर्शन नहीं करने समेत अन्य तरह के निर्देश दिये गये. पहलाम के अखाड़ा में हाथी, घोड़ा व ऊंट पर भी प्रतिबंध रहेगा. बैठक थानाध्यक्ष, निगम, विद्युत विभाग व फायर विभाग के अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों में पूर्व पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, रामजी योगेश, अंजू सिंह, बलराम चौधरी, मो जावेद, गणेश कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, प्रदीप गुप्ता, डॉ विनोद अस्वथी, सुजीत कसेरा, हिदायत अहमद,फिरोज हसन आदि उपस्थित थे.
एसडीओ ने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थल चिह्नित किये गये हैं. जहां पर थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष मार्ग में अपने थाना क्षेत्र में अखाड़ों का स्कॉट करेंगे. स्थापित होने वाले सिपहर व ताजियों के लिए अखाड़ा के लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन