पटना : शिक्षक निष्पक्ष रूप से छात्रों का मार्गदर्शन करें : नीरज

Updated:
विज्ञापन
पटना : शिक्षक निष्पक्ष रूप से छात्रों का मार्गदर्शन करें : नीरज

पटना : सूचना ए‌वं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि ‘शिक्षक निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों को मार्ग दर्शन करें और समाज सेवा के कार्यों में भी भाग लेने के लिए उत्साहित करें.’ वे नयी दिशा परिवार की ओर से ‘देश का भविष्य और शिक्षक विषय पर आयोजित संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में बोल रहे […]

विज्ञापन
पटना : सूचना ए‌वं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि ‘शिक्षक निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों को मार्ग दर्शन करें और समाज सेवा के कार्यों में भी भाग लेने के लिए उत्साहित करें.’ वे नयी दिशा परिवार की ओर से ‘देश का भविष्य और शिक्षक विषय पर आयोजित संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में बोल रहे थे.
इस मौके पर कला संस्कृति एवं युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि शिक्षक देश का भविष्य होता है. वे राष्ट्र के निर्माता होते हैं. राष्ट्र के नव निर्माण में उन्हें आगे आना होगा. इस मौके पर कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को बदला जा सकता है. इसमें शिक्षकों की बड़ी भूमिका है.
देश को कैसी शिक्षा चाहिए इस पर हमें सोचना होगा. न्यू एजुकेशन पॉलिसी में कई सारे साकारात्मक बदलाव किये गये हैं. पूर्व एमएलसी किरण घई ने कहा कि गुरु में गुरुता और गंभीरता होनी चाहिए. लेख पत्रकार डॉ ध्रुव कुमार ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों का रोल मॉडल बनना होगा. साथ ही वे छात्रों को ज्ञानी बनाने के साथ-साथ विवेकशील भी बनायें. इस मौके पर शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार केशरी शिक्षा सम्मान 2019 से कई लोगों को सम्मानित किया गया.
इसमें शिक्षिका सह कवयित्री डॉ आरती कुमारी, एसआर सेकेंड्री स्कूल, शिक्षक नवजीत कुमार, राजकिशोर चौरसिया, रोहित मेहता, मनोज कुमार सिन्हा, निशा राय, विश्वनाथ वर्मा, पंकज किशोर सिंह, आदित्य कुमार, डॉ अशोक कुमार आनंद, प्रभात सिन्हा, मनीष कुमार, प्रीतम सोनी, उर्मिला मिश्र, संजय विशाल, राकेश कुमार, मोहित कुमार, मो नदीम आलम, डॉ सोनू मिश्रा, मो सद्दाम आदि को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन