स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारी में जुट गये उम्मीदवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य में अगले साल होनेवाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी में प्रत्याशी जुट गये हैं. दोनों प्रकार के निर्वाचनों के लिए नयी मतदाता सूची तैयार की जायेगी. नयी मतदाता सूची में आवेदन प्राप्त करने का काम पहली अक्तूबर से आरंभ हो जायेगा. राज्य में […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में अगले साल होनेवाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी में प्रत्याशी जुट गये हैं. दोनों प्रकार के निर्वाचनों के लिए नयी मतदाता सूची तैयार की जायेगी. नयी मतदाता सूची में आवेदन प्राप्त करने का काम पहली अक्तूबर से आरंभ हो जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
राज्य में चार स्नातक क्षेत्रों में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक और कोसी स्नातक का चुनाव कराया जाना है. इसी तरह से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना शिक्षक निर्वाचन, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन और सारण शिक्षक निर्वाचन पर चुनाव होगा.
इन सीटों का कार्यकाल छह मई, 2020 को पूरा हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के लिए पहले ही निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म 18 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म 19 में आवेदन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन