पटना : जिला समाहरणालय में भी मिलेगा इ-स्टांप
Updated at : 29 Aug 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

कई विक्रेता स्टांप बिक्री करते हुए पाये गये पटना : समाहरणालय परिसर अंतर्गत स्टांप विक्रेताओं की बुधवार को बिक्री स्थान में गठित जांच दल द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गयी. जांच दल में अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर और कोषागर पदाधिकारी के साथ कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान कई विक्रेता स्टांप बिक्री […]
विज्ञापन
कई विक्रेता स्टांप बिक्री करते हुए पाये गये
पटना : समाहरणालय परिसर अंतर्गत स्टांप विक्रेताओं की बुधवार को बिक्री स्थान में गठित जांच दल द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गयी. जांच दल में अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर और कोषागर पदाधिकारी के साथ कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान कई विक्रेता स्टांप बिक्री करते हुए पाये गये. इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि जांच में गलत जानकारी देने की वजह से सिद्धांत गुप्ता और बृजनंदन प्रसाद के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा दी गयी है. दोनों विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति रद्द करने का आदेश दिया गया है.
साथ ही सभी स्टांप विक्रेता को हर हाल में छोटे मुल्य का स्टांप भंडार में रखने और इसकी जानकारी दुकान पर डिसप्ले करने का निर्देश दिया गया है. जिला अवर निबंधक को जिला समाहरणालय में भी इ-स्टापिंग की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया गया है. कोई भी व्यक्ति जिला निबंधन कार्यालय से इ-स्टांप खरीद सकता है.
पटना सिटी : नॉन ज्यूडिशियल स्टांप को लेकर वेंडर के पास एक सौ रुपये व एक हजार रुपये के स्टांप तो उपलब्ध हैं, लेकिन दस रुपये, बीस रुपये, 50 रुपये, 200 रुपये व 500 रुपये के स्टांप नहीं हैं. अवर निबंधन कार्यालय में इ स्टांप मशीन लगी है. यहां आवेदन करने से सभी तरह के स्टांप मिल जाते हैं. गायघाट व्यवहार न्यायालय में भी ज्यूडिशियल स्टांप के लिए मशीन लगी है. अवर निबंधन कार्यालय में आन लाइन व्यवस्था होने से बैंक में छुट्टी रहने, द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को यह सुविधा नहीं मिल पाती है.
उस दिन आरटीजीएस करना पड़ता है या फिर ऑन लाइन ट्रांजेक्शन. अनुमंडल कार्यालय में ज्यूडिशियल स्टांप की सुविधा नहीं है. इसके लिए गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय आना पड़ता है.
बाढ़ में सामान्य रूप से मिल रहा नॉन ज्यूडिशियल स्टांप
बाढ़. बाढ़ में नॉन ज्यूडिशियल स्टांप सामान्य रूप से मिल रहा है. हालांकि, हाल में स्टांपों की खपत में बढ़ोतरी हुई है. इसको लेकर वेंडरों के पास काफी भीड़ जमा रहती है.
सबसे ज्यादा 10 और 100 रुपये की स्टांप के लिए मारामारी है. बाढ़ में तकरीबन छह वेंडर हैं, जबकि बाढ़ नगर पर्षद व प्रखंड के अलावा अथमलगोला, बख्तियारपुर, पंडारक , मोकामा व घोसवरी से प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्टांप के लिए बाढ़ पहुंचते हैं. इसको लेकर बिचौलिये हावी हो रहे हैं.
एक से दस हजार से अधिक तक के स्टांप पेपर उपलब्ध
दानापुर. अनुमंडल में नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर अवर निबंधन कार्यालय में आसानी से उपलब्ध है. यहां पर छह स्टांप वेंडर हैं. अवर निबंधन पदाधिकारी अपर्णा शिवा ने बताया कि एक से दस हजार से अधिक तक के स्टांप पेपर की बिक्री की जा रही है. लोगों को आराम से सही दाम पर स्टांप पेपर मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




