एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव : 3700 वकील 12 केंद्रों पर डालेंगे अपना मत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 30 अगस्त को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जायेगा. इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नित्यानंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उनके साथ कंट्रोलिंग ऑफिसर राम संदेश राय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सदानंद पासवान, चुनाव […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 30 अगस्त को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जायेगा. इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गयी है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नित्यानंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उनके साथ कंट्रोलिंग ऑफिसर राम संदेश राय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सदानंद पासवान, चुनाव अधिकारी शिवम उपस्थित थे. नित्यानंद ने चुनाव के संबंध में बताया कि हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन में करीब 3700 अधिवक्ता का नाम मतदाता सूची में शामिल हैं. इसके लिए हाइकोर्ट परिसर में 12 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार-चार मतदान अधिकारियों को रखा गया है, जिसमें एक महिला मतदान अधिकारी भी शामिल है. इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, वरीय कार्यकारिणी सदस्य, अंकेक्षक सहित कार्यकारिणी सदस्यों के 25 पदों के लिए 101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 11 महिला उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रही है.
पहचानपत्र में एसोसिएशन से निर्गत आइकार्ड व लाइब्रेरी कार्ड ही मान्य
नित्यानंद ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस अधीक्षक,पटना को पत्र लिखा गया है. ताकि, समुचित मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जा सके.
उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा है कि चुनाव के समय मतदान अधिकारी के समक्ष एसोसिएशन की ओर से निर्गत आइ कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड दिखा कर मतदान कर सकते हैं. अगर किसी भी मतदाता के पास इन दोनों में से कोई भी पहचानपत्र नहीं हैं, तो वे मतदान नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को दिन के 10 से शाम को पांच बजे तक मतदान होगा. 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










