बाढ़ : तार ठीक करने गये जेइ पर फायरिंग, दो पर केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 9:20 AM

विज्ञापन

बाढ़ : बाढ़ थाने के जल गोविंद गांव के पास तार की मरम्मत करने गये विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की बोलेरो गाड़ी पर बदमाशों ने फायरिंग की. बदमाशों के दुस्साहस के दौरान गोली लगने से वाहन का टायर पंक्चर कर गया. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अज्ञात बाइक सवारों पर केस […]

विज्ञापन
बाढ़ : बाढ़ थाने के जल गोविंद गांव के पास तार की मरम्मत करने गये विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की बोलेरो गाड़ी पर बदमाशों ने फायरिंग की. बदमाशों के दुस्साहस के दौरान गोली लगने से वाहन का टायर पंक्चर कर गया. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज किया है. इस घटना से विद्युतकर्मियों में दहशत है .
जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार को बाढ़ पावर स्टेशन से फोन पर जलगोविंद गांव के पास स्थित 33 केवी बाढ़- बख्तियारपुर विद्युत लाइन के लूज तार को ठीक करने का निर्देश दिया गया था.
इसी निर्देश के आधार पर रविवार की रात को जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मचारी लाइनमैन के साथ विभागीय बोलेरो गाड़ी से जल गोविंद हनुमान मंदिर के पास पहुंचे. इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार हथियारबंद दो बदमाश आ धमके और बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की .पूछताछ के बाद धमकाते हुए बदमाशों ने पिस्टल निकालकर बोलेरो के चक्के में गोली मार दी. इसके बाद बदमाशों ने अंधाधुध हवाई फायरिंग की. इस घटना से सहमे जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मी बोलेरो से उतर कर भाग गये. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी.
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. घटनास्थल पर मौजूद विद्युत कर्मी राजेश, संजय, पंकज, सुधीर और धर्मवीर सहित अन्य लोगों के अनुसार फायरिंग के बाद वे किसी तरह जान बचाकर भागे. बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अथमलगोला के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन