पटना : चालू हुआ मंडल गोलंबर का फव्वारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बीपी मंडल गोलंबर का फव्वारा शुक्रवार से चालू हो गया. कर्पूरी गोलंबर का फव्वारा भी लग कर तैयार है. इसको भी शनिवार से चालू कर दिया जायेगा. वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यस्तता की वजह से शुक्रवार से वैशाली गोलंबर और दिनकर गोलंबर को तोड़ कर छोटा करने का काम शुरू नहीं हो […]
विज्ञापन
पटना : बीपी मंडल गोलंबर का फव्वारा शुक्रवार से चालू हो गया. कर्पूरी गोलंबर का फव्वारा भी लग कर तैयार है. इसको भी शनिवार से चालू कर दिया जायेगा. वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यस्तता की वजह से शुक्रवार से वैशाली गोलंबर और दिनकर गोलंबर को तोड़ कर छोटा करने का काम शुरू नहीं हो सका. पथ निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मी दिन भर प्रमुख सड़कों के किनारे अतिक्रमित हिस्से को चिह्नित करने में लगे रहे, जिसे शनिवार से दो सप्ताह तक चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तोड़ा जायेगा.
पथ निर्माण
विभाग के नूतन राजधानी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शाहबे आलम ने कहा कि 19-20 अगस्त तक वैशाली और दिनकर गोलंबर को तोड़ कर छोटा करने का काम शुरू होगा. महीने के अंत तक अन्य बचे गोलंबरों को भी छोटा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










