स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा- 2019 में बेहतर अंकों से पास कुल 13,382 विद्यार्थियों को सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना गया है. स्कॉलरशिप के लिए इन विद्यार्थियों को एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) पर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा- 2019 में बेहतर अंकों से पास कुल 13,382 विद्यार्थियों को सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना गया है. स्कॉलरशिप के लिए इन विद्यार्थियों को एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) पर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उल्लेखनीय है कि स्कॉलरशिप की राशि का भुगतान केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत किया जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों की सूची समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. इस स्कीम का नाम सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंटस योजना है. विद्यार्थी एनएसपी पर आवेदन करते समय अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करेंगे.
इसके अलावा इस योजना के तहत जो परीक्षार्थी 2017 में छात्रवृृत्ति प्राप्त कर चुके हैं, वे प्रथम नवीनीकरण के लिए, वर्ष 2016 में छात्रवृृत्ति प्राप्त कर चुके विद्यार्थी दूसरी बार के नवीनीकरण के लिए और वर्ष 2015 में इस छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तीसरी बार के नवीनीकरण के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarship.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने इस स्कॉलरशिप योजना के प्रचार प्रसार के लिए शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं.
छात्रवृत्ति के लिए शर्त
अभिभावक की वार्षिक आय आठ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आवेदक को किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति किसी अन्य स्रोत से प्राप्त नहीं कर रहा हो.
प्रथम, द्वितीय और तृतीय नवीनीकरण के लिए आवेदक का स्नातक स्तरीय वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांक कम-से-कम 50% होना चाहिए. इसके लिए आवेदक की संस्थान में उपस्थिति कम-से-कम 75% होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन