अधिवक्ताओं ने जलाया केंद्रीय विधि मंत्री का पुतलाअधिवक्ताओं ने जलाया केंद्रीय विधि मंत्री का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना हाइकोर्ट कॉलेजियम की ओर से हाइकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए हाल ही में भेजे गये अधिवक्ताओं के नामों पर अपना विरोध दर्ज कराने को मंगलवार को अधिवक्ताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का पुतला जलाया. लॉयर्स अगेंस्ट कॉलेजियम की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता अरुण […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट कॉलेजियम की ओर से हाइकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए हाल ही में भेजे गये अधिवक्ताओं के नामों पर अपना विरोध दर्ज कराने को मंगलवार को अधिवक्ताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का पुतला जलाया.
लॉयर्स अगेंस्ट कॉलेजियम की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता अरुण कुशवाहा, सदानंद पासवान व दिनेश ने किया. अधिवक्ता सदानंद पासवान के अनुसार पुतला दहन कार्यक्रम में दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे.
सात निश्चय को लेकर याचिका दायर : राज्य सरकार की सात निश्चय योजना (जल नल योजना) में हुए खर्च की जांच के लिए एक लोकहित याचिका पटना हाइकोर्ट में दायर की गयी है. यह याचिका हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने दायर की है. इस याचिका में मांग की गयी है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में हुए खर्च की जांच किसी भी एजेंसी से निष्पक्ष रूप से करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




