शुरू करें खेती से जुड़ा उद्योग, किसान होंगे समृद्ध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास सोमवार को किसान समागम का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद ब्रह्देव आनंद पासवान ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि अमुमन किसानों को फसल बेचने की चिंता रहती है. टाल इलाके में कृषि से जुड़ा उद्योग स्थापित हो, इससे फसलों की अच्छी कीमत मिलेगी. वहीं टाल के किसान खुशहाल […]
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास सोमवार को किसान समागम का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद ब्रह्देव आनंद पासवान ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि अमुमन किसानों को फसल बेचने की चिंता रहती है. टाल इलाके में कृषि से जुड़ा उद्योग स्थापित हो, इससे फसलों की अच्छी कीमत मिलेगी. वहीं टाल के किसान खुशहाल बनेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका पासवान ने कहा कि परंपरागत खेती से हटकर व्यवसायिक खेती पर जोर देने की जरूरत है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी वाल्मीकि प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने किसान समागम का विषय‘ मांग आधारित खेती’ पर विस्तृत चर्चा की. समागम में मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है. कार्यक्रम में जदयू नेता शंभु नारायण सिंह, किसान सलाहकार संदीप कुमार, मनोज सिंह, चंदन कुमार, विश्वनाथ सिंह, भवेश सिंह आदि शामिल हुए.
फाॅर्मर प्रोड्यूसर कंपनी खोलने पर जोर
किसान समागम में फाॅर्मर प्रोड्यूसर कंपनी खोलने पर जोर दिया गया. यह कंपनी सहकारिता पर आधारित होती है. इसमें शामिल होकर किसान भंडारण, उद्योग, यांत्रिकीकरण आदि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं.
इस कंपनी में किसानों की लगी पूंजी के बराबर सरकार अनुदान देती है. इस कंपनी के गठन के बाद क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग आसानी से लगाये जा सकते हैं. प्रगतिशील किसानों का कहना था कि महज सरकार की योजनाओं की जानकारी के अभाव में किसान पिछड़ रहे हैं. इसके लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत है. व्यावसायिक सोच से ही खेती से जुड़े लोगों की समृद्धि बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन