15 अगस्त : बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान तक यातायात रहेगा बंद

Updated at : 13 Aug 2019 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त : बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान तक यातायात रहेगा बंद

पटना : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में होने वाले राजकीय ध्वजारोहण समारोह के कारण उसके आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक फ्रेजर रोड के पश्चिमी फ्लैंक में डाकबंगला चौराहा से चिल्ड्रेन पार्क तक आम यातायात बंद रहेगा. उससे होकर केवल राज्यपाल, […]

विज्ञापन

पटना : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में होने वाले राजकीय ध्वजारोहण समारोह के कारण उसके आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक फ्रेजर रोड के पश्चिमी फ्लैंक में डाकबंगला चौराहा से चिल्ड्रेन पार्क तक आम यातायात बंद रहेगा. उससे होकर केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा रंगीन कार्डधारी लोग जा आ सकेंगे.

न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बुद्ध मार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाईन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बन्द रहेंगे.
परिवर्तित मार्गों से होगा परिचालन
भोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग/बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक आ सकेंगे.
निजी वाहन डाकबंगला चौराहा से पूरब की ओर भट्टाचार्या चौक, पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेेंगे. यदि कोई वाहन एक्जीबिशन रोड आ जाती है तो उसे बिग बाजार के सामने कटिंग से पुन: वापस भट्टाचार्या मोड़ की ओर मोड़ दिया जायेगा.
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो पटना जंक्शन–डाकबंगला चौराहा वहां से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड–भट्टाचार्या वहां से बायें मुड़कर एक्जीविशन रोड में बिग बाजार से दक्षिण कटिंग तक आयेंगी एवं वहां से वापस भट्टाचार्या चौराहा –भट्टाचार्या मोड़–सीडीए बिल्डिंग–गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जायेंगी.
n इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बस सेवा गांधी चौराहा–मछुआटोली–दरियापुर तिराहा से नाला रोड–पीरमुहानी–सीडीए गोलम्बर–गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जायेंगी एवं इसी मार्ग से वापस होगी.
n पटना सिटी की ओर से आने वाली व्यवसायिक वाहन मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ में खजांची रोड दक्षिणी तक आयेंगी तथा वापसी में खजांची रोड दक्षिण से खजांची रोड उत्तरी होते हुए अशोक राजपथ में आकर वापस गायघाट की ओर जायेगी.
n बांकीपुर बस डिपो से चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस से आर ब्लॉक, हार्डिंग पार्क होते हुए होगा.
मार्ग जिन पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर होगी रोक
1. चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर अथवा नीचे से उत्तर गोरिया टोली की तरफ
2. मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुद्ध मार्ग में
3. आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक
4. बेली रोड में डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक
5. पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान की ओर अथवा बुद्ध मार्ग में
पार्किंग वर्जित
देशरत्न मार्ग और डाक बंगला चौराहा से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए कारगिल चौक के मार्ग पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक किसी प्रकार की वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी. इस मार्ग में लावारिस वाहन पाये जाने पर उसे अविलंब निकट के थाना में लगा दिया जायेगा और वाहन स्वामी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन