परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया पीयू में प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय में स्नातक फर्स्ट इयर के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में विवि में कुलपति कक्ष के समक्ष प्रदर्शन किया. उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये. उनका कहना था कि फर्स्ट इयर में रिजल्ट गड़बड़ होने की वजह से थर्ड इयर में उनका प्रमोशन […]
विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय में स्नातक फर्स्ट इयर के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में विवि में कुलपति कक्ष के समक्ष प्रदर्शन किया. उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये. उनका कहना था कि फर्स्ट इयर में रिजल्ट गड़बड़ होने की वजह से थर्ड इयर में उनका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है. ये सभी छात्र फर्स्ट इयर में प्रमोटेड थे और सेकेंड इयर की परीक्षा भी पास कर चुके हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
लेकिन दोबारा फर्स्ट इयर में ही क्रास लगने से इनका फाइनल इयर में प्रवेश को रोक दिया गया है. ऐसा बड़ी संख्या में साइंस व कॉमर्स के छात्र-छात्राओं के साथ हुआ है.
प्रतिकुलपति से मिला छात्र प्रतिनिधिमंडल :
कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह की अनुपस्थिति में छात्र-छात्राओं को प्रतिकुलपति प्रो डॉली सिन्हा से मिलवाया गया. छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिकुलपति के समक्ष अपनी परेशानियों को रखा. प्रतिकुलपति ने 16 अगस्त को फिर से छात्रों को बुलाया गया है. प्रतिनिधिमंडल में एआइएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाग्य भारती, समृद्धि सुमन, ज्योति कुमारी, नीरज कुमार,शालिनी कुमारी, रितिका, शिवानी, आशी प्रमुख थे.
एआइएसएफ के नेताओं ने 16 अगस्त को सकारात्मक वार्ता नहीं होने पर चरणवद्ध आंदोलन की बात कहीं है एवं पूरे मामले से राजभवन को अवगत कराने की बात कहीं है. प्रदर्शन में निकिता कुमारी, नेहा कुमारी, सुरभि कुमारी, राहुल कुमार, तौसीक आलम, कृतिज्ञा,कोमल कुमारी, आरिष शर्मा, अनुप्रिया कुमारी सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन