सूबे में पांच लाख सदस्य बनायेगा हम : मांझी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री और संचालन अभियान के प्रभारी अनिल रजक ने किया. मांझी ने कहा कि पार्टी पांच लाख साधारण सदस्य के साथ-साथ पांच हजार लोगों को पार्टी का आजीवन सदस्य बनायेगी. […]
विज्ञापन
पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री और संचालन अभियान के प्रभारी अनिल रजक ने किया. मांझी ने कहा कि पार्टी पांच लाख साधारण सदस्य के साथ-साथ पांच हजार लोगों को पार्टी का आजीवन सदस्य बनायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर पांच सक्रिय सदस्य बनाना है. जिसमें 105 साधारण सदस्य हर बूथ पर होंगे. सितंबर महीने में पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. मांझी ने जजों के लिए न्यायपालिका में आरक्षण की मांग की.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कॉमन स्कूलिंग सस्टिम को लागू करना चाहती है. मांझी ने कहा कि पार्टी को अपेक्षा से कम आंकने के कारण चुनाव में कम सीटें दी गयीं. हमारी पार्टी के लोगों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन