पटना : प्रोपर्टी डीलर ने नींद की गोलियां खा की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 9:19 AM
विज्ञापन
छोटे भाई ने भाभी व एक युवक पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का लगाया आरोप पटना : पाटलिपुत्र थाने के राजापुर मैनपुरा इलाके में प्रोपर्टी डीलर हेमंत पांडेय ने बुधवार की देर रात ड़ेढ़ बजे नींद की काफी गोलियां खा ली. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह छह बजे […]
विज्ञापन
छोटे भाई ने भाभी व एक युवक पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का लगाया आरोप
पटना : पाटलिपुत्र थाने के राजापुर मैनपुरा इलाके में प्रोपर्टी डीलर हेमंत पांडेय ने बुधवार की देर रात ड़ेढ़ बजे नींद की काफी गोलियां खा ली. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह छह बजे उनकी मौत हो गयी. मौत होने के बाद उनके छोटे भाई अमिताभ कुमार ने पुलिस के समक्ष दिये गये अपने बयान में भाभी व एक युवक पर खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है.
पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई के लिए पाटलिपुत्र थाना पुलिस को भेज दिया है.
जिस पर पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला भाभी व एक युवक पर दर्ज कर लिया है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
गोलियां खाकर किया था छोटे भाई को फोन
प्रोपर्टी डीलर हेमंत पांडेय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. छोटा भाई अमिताभ कुमार पुणे में होटल इंडस्ट्री में काम करते हैं. अमिताभ ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार कई दिनों से लगातार भाई हेमंत परेशान थे. इसके कारण वह पुणे से पटना चला आया था. बुधवार को देर रात डेढ़ बजे भाई हेमंत ने डिप्रेशन में आ कर नींद की काफी गोलियां खा ली और फिर उन्हें फोन किया. वह जब ऊपर उनके कमरे में गया तो वे अचेतावस्था में था. इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को अहले सुबह छह बजे मृत्यु हो गयी.
छोटे भाई ने भाभी पर लगाये हैं कई आरोप
अमिताभ ने पुलिस को दिये गये बयान में अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाये हैं और खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के लिए जिम्मेदार बताया है. अमिताभ ने बताया है कि भाभी की एक युवक से दोस्ती का भाई हेमंत हमेशा विरोध करते थे. इसी के कारण वे हमेशा डिप्रेशन में रहते थे.
दो माह पहले भी उन्होंने खुदकुशी करने का प्रयास किया था और अपने सुसाइड लेटर में दोनों की दोस्ती का जिक्र किया था. बुधवार को भी उन दोनों की दोस्ती को लेकर भाई व भाभी के बीच कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद डिप्रेशन में आने के बाद उन्होंने नींद की काफी गोलियां खा कर खुदकुशी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










