मोकामा : विद्युत तार की चपेट में दो लोग झुलसे, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

मोकामा : मोकामा के बरहपुर एनएच 31 पर विद्युत तार की चपेट में आकर दो युवक झुलस गये. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. इससे थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया. घायलों में सुल्तानपुर निवासी पंकज सिंह(38) और सुधीर कुमार(35) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे ताड़ का […]

विज्ञापन
मोकामा : मोकामा के बरहपुर एनएच 31 पर विद्युत तार की चपेट में आकर दो युवक झुलस गये. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. इससे थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया. घायलों में सुल्तानपुर निवासी पंकज सिंह(38) और सुधीर कुमार(35) शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे ताड़ का सूखा पेड़ अचानक विद्युत तार पर गिर गया. इससे दो पोल क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर गिर गये. इसी बीच गुजर रहे दो बाइक सवार भी विद्युत तार की चपेट में आ गये. ग्रामीणों की तत्परता से दोनों की जान बच गयी. घायलों को स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज करवाया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. इधर, इससे से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. उनका कहना था कि एनएच किनारे दर्जनों ताड़ के पेड़ सूख चुके हैं.
इससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है. इसकी सूचना कई बार प्रखंड कार्यालय में दी गयी, लेकिन सूखे ताड़ के पेड़ों को प्रशासन ने नहीं हटवाया. स्थानीय मुखिया ने कहा कि ताड़ का पेड़ हटाने के लिए लिखित शिकायत की गयी, लेकिन आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी. वे दोबारा इस मामले को अधिकारियों के समक्ष रखेंगे. तब जाकर मामला शांत हो सका.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन