पटना : जुलाई में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ से ज्यादा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2019 9:40 AM

विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि दो साल पहले 1 जुलाई, 2017 को देश को आर्थिक आजादी मिली थी. यह आजादी उन 17 प्रकार के करों से मिली थी, जिनके बोझ के नीचे लोग 70 साल से दबे हुए थे. दशकों से चली आ रही इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि दो साल पहले 1 जुलाई, 2017 को देश को आर्थिक आजादी मिली थी. यह आजादी उन 17 प्रकार के करों से मिली थी, जिनके बोझ के नीचे लोग 70 साल से दबे हुए थे. दशकों से चली आ रही इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2017 की मध्यरात्रि में जीएसटी कानून लागू कर के समाप्त कर दिया था और अब इसके फायदे साफ नजर आ रहे हैं.

इस व्यवस्था को लागू करने से न सिर्फ देश में मंहगाई कम हुई है, बल्कि सरकार का कर संग्रह भी लगातार बढ़ रहा है. बीते जुलाई में हुआ जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. यह एक साल पहले जुलाई के 96 हजार 483 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह से 5.8 प्रतिशत ज्यादा है. इसके अलावा वित्त वर्ष 2018-19 में जीएसटी का संग्रह बढ़कर 5.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2017-18 के 2.91 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है.

तेजी से बढ़ता जीएसटी कलेक्शन यह दिखाता है कि सरकार की यह पहल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन