छात्र-छात्राओं के बीच बांटा गया ब्रेल किट बैग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शनिवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय के स्थानीय सभागार में राज्य के चयनित मेधा नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को ब्रेल किट, ब्रेल पेपर, ब्रेल स्लेट, पाठ्य पुस्तकें बांटी गयीं. इससे पहले समारोह का उद्घाटन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने किया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह विधान […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय के स्थानीय सभागार में राज्य के चयनित मेधा नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को ब्रेल किट, ब्रेल पेपर, ब्रेल स्लेट, पाठ्य पुस्तकें बांटी गयीं. इससे पहले समारोह का उद्घाटन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने किया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय ने की.
अतिथियों का स्वागत छात्र कल्याण परिषद के संयोजक डॉ अनिल कुमार झा ने किया. मंच संचालन पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चंद्र किशोर कुमार ने किया. इस मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, आदि शिक्षक व शिक्षाविद मौजूद रहे.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की छात्र कल्याण परिषद का आयोजन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के छात्र कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित इस मेधा सम्मान समारोह में विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह और प्रो संजय कुमार सिंह ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के इस कार्य की तारीफ की.
पटना : होटल या रेस्टोरेंट में कुछ भी खाने के बाद बिल का भुगतान काउंटर पर जाकर करें न की अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड वेटर को दें, वरना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई) जेएस गंगवार ने शनिवार को कहीं.
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह शिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएस गंगवार ने कहा कि पटना में इन दिनों होटल और रेस्टोंरेंट के कुछ वेटर आर्थिक अपराध में सक्रिय हैं. उनके पैकेट में एक डिवाइस लगी होती है, जो कार्ड को रीड कर लेता है और आपके पिन को देख लेता है.
इसलिए होटल या रेस्टोरेंट का बिल काउंटर पर जाकर ही भुगतान करें. उन्हाेंने कहा कि जिस तेजी से ऑनलाइन खरीदारी तथा बैंकिंग लेन-देन हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं. आज साइबर अपराध को रोकना हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है. हर जिले में पुलिस विभाग द्वारा एक साइबर क्राइम यूनिट खोला गया है.
5जी आने के बाद और बढ़ेगा साइबर क्राइम : भारत साइबर क्राइम के मामले में विश्व के 11वें बड़े देशों में है. लेकिन जिस रफ्तार से हम अब 4जी के बाद 5जी की ओर बढ़ रहे हैं. साइबर अपराध की घटना में और वृद्धि होगी. कार्यक्रम के प्रारंभ में एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आयी क्रांति तथा विकास ने हम सबों को प्रभावित किया है. आवश्यकता इस बात की है कि साइबर क्राइम के कौन-कौन से स्वरूप हैं तथा उसके चंगुल में बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं.
इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक डी अमरकेश तथा उप आरक्षी अधीक्षक कुमार सागर, बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमएस धाकर तथा उप महाप्रबंधक मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान, उपाध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता, महासचिव एमपी बिदेसारिया, संजय गोयनका, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










