जाम, ट्रैफिक से लेकर जल निकासी तक की समस्या से न हो जनता को परेशानी - हाइकोर्ट
Updated at : 28 Jul 2019 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की महामारी और खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाइकोर्ट ने संज्ञान लिया है. हाइकोर्ट ने जाम की समस्या, ट्रैफिक की समस्या से लेकर जल निकासी व वेडिंग जोन की समस्या के कारण आम नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं होने की हिदायत प्रशासन-पुलिस व संबंधित एजेंसी को दी है. ऐसा नहीं कि जिला […]
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण की महामारी और खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाइकोर्ट ने संज्ञान लिया है. हाइकोर्ट ने जाम की समस्या, ट्रैफिक की समस्या से लेकर जल निकासी व वेडिंग जोन की समस्या के कारण आम नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं होने की हिदायत प्रशासन-पुलिस व संबंधित एजेंसी को दी है.
ऐसा नहीं कि जिला प्रशासन, नगर निगम या पुलिस की ओर से सड़क जाम, जल निकासी या ट्रैफिक को लेकर काम नहीं किया जा रहा. लेकिन, इन एजेसियों के काम उतने प्रभावी नहीं हैं कि उपरोक्त समस्याओं को दूर किया जा रहे. सुस्त योजनाओं व लचर अभियान की वजह से हाइकोर्ट को सवाल करना पड़ा है.
स्मार्ट सिटी : काम सुस्त
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में वीरचंद पटेल मार्ग को स्मार्ट रोड बनाने, स्टेशन एरिया को विकसित करने, बाकरगंज व मंदिरी नाला निर्माण, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, कंट्रोल सिस्टम बिल्डिंग, मेगा स्क्रीन, अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं पर चयनित एजेंसियां काम करना शुरू कर दी है. लेकिन, निर्माण कार्य की रफ्तार काफी सुस्त है. स्थिति यह है कि सिर्फ अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा शेष योजना के साइन बोर्ड लगा दिये गये हैं. निर्माण कछुआ चाल में किया जा रहा है.
तीन में एक जगह बन रहा वेंडिंग जोन
निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने को लेकर पहले चरण में तीन स्थल चिह्नित किया. इसमें बोरिंग कैनाल रोड, शेखपुरा मोड़ और कदमकुआं सब्जी मंडी शामिल है. लेकिन, सिर्फ बोरिंग कैनाल रोड में ही वेंडिंग जोन बनाने का काम चल रहा है, जो अब धीमा हो गया है. वहीं, कदमकुआं सब्जी मंडी की घेराबंदी और शेखपुरा मोड़ पर ग्राउंड पीच बना कर छोड़ दिया गया है.
हालांकि, निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन के तहत मुहल्लों व सड़कों पर जमे फुटपाथी दुकानदारों के लिए स्थल चयनित कर फर्श, शेड, पीने के पानी, लाइटिंग और शौचालय की व्यवस्था मुहैया कराने का अभियान चलाया है.
व्यवस्था के बावजूद नहीं निकल रहा पानी
निगम क्षेत्र के निचले इलाकों से बारिश के पानी निकालने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. इस व्यवस्था के तहत अंचल स्तर पर पांच एचपी, 10 एचपी, 35 एचपी के डीजल पंप, जेट सेक्शन मशीन, सुपर सकर मशीन और डी-वाटरिंग मशीन को काम पर लगाया गया है. इसके बावजूद बांकीपुर और कंकड़बाग अंचल से निर्धारित समय से पानी नहीं निकाला जा रहा है. स्थिति यह है कि अब भी वार्ड संख्या 29, 47 व 55 के कई मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.
सड़कों से नहीं हटता अतिक्रमण
अतिक्रमण को लेकर नगर निगम अभियान चला रहा है. प्रतिदिन कुछ इलाकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाती है. लेकिन, सीमित कार्रवाई के कारण उसका असर सड़क पर नहीं दिखता है. स्टेशन रोड, अशोक राजपथ, बाकड़गंज से लेकर दर्जनों ऐसी सड़कें हैं, जहां सड़कों पर अतिक्रमण स्थायी है. इसके अलावा तीन दिन पहले भी प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुअात की थी. लेकिन, एक दिन की केवल दो सड़कों पर कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा. दोबारा सभी जगहों पर अतिक्रमण काबिज हो गये हैं.
शहर की पहचान ट्रैफिक जाम
ट्रैफिक का अव्यवस्थित परिचालन और बार बार लगने वाला जाम पटना शहर की पहचान बन चुका है. हर दिन सुबह और शाम में दफ्तरों के आने जाने के समय में प्रमुख सड़कों पर वाहनों का लोड इतना अधिक होता है कि गाड़ी चलाने में परेशानी होती है. सड़कें वाहनों लोड की तुलना में पहले से ही कम चौड़ी हैं. रही-सही कसर उनके किनारे लगा अतिक्रमण पूरा कर देती है और जगह जगह ये इतनी संकरी हो गयी है कि वहां से वाहनों का गुजरना भी मुश्किल होता है. बोरिंग कैनाल रोड, बेली रोड, अशोक राजपथ जैसी प्रमुख सड़कों पर भी सुबह शाम जाम लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




