पटना : 30 अगस्त को हाइकोर्ट एडवोकेट एसो का चुनाव
Updated at : 27 Jul 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना हाइकोर्ट के सबसे बड़े वकील संघ एडवोकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष, महासचिव व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए आगामी 30 अगस्त को चुनाव होगा. मुख्य चुनाव अधिकारी नित्यानंद ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि एसोसिएशन में जिन सदस्यों ने अपना बकाया सदस्यता शुल्क 26 जुलाई तक जमा कर दिया […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट के सबसे बड़े वकील संघ एडवोकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष, महासचिव व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए आगामी 30 अगस्त को चुनाव होगा. मुख्य चुनाव अधिकारी नित्यानंद ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि एसोसिएशन में जिन सदस्यों ने अपना बकाया सदस्यता शुल्क 26 जुलाई तक जमा कर दिया है, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल रहेगा.
उन्होंने बताया कि प्रोविजनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 29 जुलाई को किया जायेगा. जिन सदस्यों का नाम सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा, वे अपना ऑब्जेक्शन 30 और 31 जुलाई तक दे सकते हैं. ऑब्जेक्शन को ठीक करने के बाद दो अगस्त को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके बाद नामांकन सात अगस्त से नौ अगस्त तक होगा.
प्रत्याशियों की प्राथमिक सूची 13 अगस्त को प्रकाशित की जायेगी. प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की तिथि 14 अगस्त से 16 अगस्त तक है. इसके बाद प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची प्रकाशित कर 30 अगस्त को चुनाव संपन्न कराया जायेगा और 31 अगस्त को मतगणना की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




