पटना : सीसैब के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड(सीसैब) ने गुरुवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीसैब के जरिये एनआइटी, ट्रिपलआइटी और जीएफआइटी जैसे कॉलेजों में 7421 खाली रह गयीं सीटों पर एडमिशन होगा. सीटों का विवरण सीसैब के वेबसाइट पर है. सीसैब के माध्यम से पटना एनआइटी के विभिन्न ब्रांच के बची हुई 108 सीटें […]
विज्ञापन
पटना : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड(सीसैब) ने गुरुवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीसैब के जरिये एनआइटी, ट्रिपलआइटी और जीएफआइटी जैसे कॉलेजों में 7421 खाली रह गयीं सीटों पर एडमिशन होगा. सीटों का विवरण सीसैब के वेबसाइट पर है. सीसैब के माध्यम से पटना एनआइटी के विभिन्न ब्रांच के बची हुई 108 सीटें पर एडमिशन होगा. सीसैब के जरिये खाली रह गयी सीटों पर स्टूडेंट्स आवेदन करना शुरू कर चुके हैं.
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है. इसमें रजिस्टर कर स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी जगह बना सकेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वेबसाइट www.csab.nic.in पर पूरी की जा सकेगी. सीसैब की यह काउंसेलिंग प्रक्रिया स्पेशल राउंड के तहत हो रही है. पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट 28 जुलाई को जारी होगा. सीट फ्रिज, स्लाइड और फ्लोट करने के लिए 29 से 31 जुलाई तक मौका मिलेगा. स्पेशल राउंड में जेईई मेन में शामिल सभी स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने जोसा के लिए अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे भी स्पेशल राउंड के लिए योग्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन