पटना : न्यू पुनाईचक शिव मंदिर की घटना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, बोलेरो से दानपेटी ले भागे चोर

Published at :24 Jul 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : न्यू पुनाईचक शिव मंदिर की घटना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, बोलेरो से दानपेटी ले भागे चोर

पटना : सावन में शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना खूब हो रही है. चढ़ावे से दानपेटी भर जा रही है. भक्तों की नजर अगर भोले शंकर के आशीर्वाद पर है, तो चोरों की नजर दानपेटी पर. सावन के पहले सोमवारी पर न्यू पुनाईचक के शिव मंदिर में पूरे दिन लोग जल चढ़ाते रहे. इसके बाद रात […]

विज्ञापन
पटना : सावन में शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना खूब हो रही है. चढ़ावे से दानपेटी भर जा रही है. भक्तों की नजर अगर भोले शंकर के आशीर्वाद पर है, तो चोरों की नजर दानपेटी पर. सावन के पहले सोमवारी पर न्यू पुनाईचक के शिव मंदिर में पूरे दिन लोग जल चढ़ाते रहे.
इसके बाद रात में जब मंदिर बंद हो गया, तो बोलेरो से आये चोर मंदिर में जा घुसे और मंदिर की दानपेटी ही उठा ले भागे. उसमें 50,000 रुपये थे. मंगलवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी सफाई के लिए उठे, तो देखा कि दानपेटी गायब है. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ही शास्त्री नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया.
फुटेज में चोरों की झलक मिली है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर बोलेरो से आते हैं और मंदिर में जाकर दानपेटी चुरा कर ले भागते हैं. फुटेज में चार लोगों की तस्वीर कैद हुई है. पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन