पटना : मोबाइल एप पर देख सकेंगे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

पटना : दानापुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से हमसफर नामक मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है. इस मोबाइल एप के जरिये रेल मंडल क्षेत्र के ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा से संबंधित जानकारी के लिए किसी दूसरे की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी. इस एप पर स्टेशन […]

विज्ञापन
पटना : दानापुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से हमसफर नामक मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है. इस मोबाइल एप के जरिये रेल मंडल क्षेत्र के ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा से संबंधित जानकारी के लिए किसी दूसरे की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी. इस एप पर स्टेशन के नक्शा के साथ-साथ एक-एक प्लेटफॉर्म के फोटो अपलोड रहेंगे. नक्शा में वेटिंग हॉल कहां-कहां है और वेटिंग हॉल में क्या-क्या सुविधाएं दी गयी है और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है. इसकी पूरी जानकारी यात्रियों को मुहैया करायी जायेगी.
पटना जंक्शन व राजेंद्र नगर टर्मिनल को जोड़ा जायेगा : सीनियर डीसीएम आधार राज ने बताया कि हमसफर एप से पहले चरण में पटना जंक्शन व राजेंद्र नगर टर्मिनल को जोड़ा जायेगा. इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को टॉयलेट खोजना है या फिर प्लेटफॉर्म पर वेटिंग हॉल कहां पर है.
इसकी जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर या फिर दूसरे यात्री से सहयोग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्रियों को यह जानकारी अपने स्मार्ट मोबाइल फोन पर मिल जायेगी. इस मोबाइल एप का लांच अगले माह के दूसरे सप्ताह तक कर दिया जायेगा. ताकि, पटना जंक्शन और टर्मिनल आने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं हो सके.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन