पटना: 26 को आइआइटी में एडमिशन 24 से एनआइटी का सत्र शुरू
Updated at : 22 Jul 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

एनआइटी में अंतिम चरण का नामांकन जारी पटना: ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया चालू है. सातवें व अंतिम राउंड के तहत एडमिशन की प्रक्रिया 23 जुलाई तक जारी रहेगी. स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी लेकर आना […]
विज्ञापन
एनआइटी में अंतिम चरण का नामांकन जारी
पटना: ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया चालू है. सातवें व अंतिम राउंड के तहत एडमिशन की प्रक्रिया 23 जुलाई तक जारी रहेगी.
स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी लेकर आना होगा. स्टूडेंट्स आइआइटी पटना और अन्य संस्थान के लिए एनआइटी, पटना सेंटर पर रिपोर्ट करेंगे. अंतिम चरण के साथ ही एनआइटी पटना में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. वहीं, आइआइटी, पटना में 26 जुलाई को एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. आइआइटी, पटना की सीटें सेकेंड राउंड के वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद ही फुल हो गयी थी. जिन स्टूडेंट्स को आइआइटी, पटना आवंटित हुआ है उन्हें 26 को आइआइटी, पटना पहुंच कर एडमिशन लेना होगा. इसके बाद आने वाले स्टूडेंट्स का एडमिशन रद्द कर दिया जायेगा.
एनआइटी में स्पेशल राउंड के लिए 25 से स्पेशल काउंसेलिंग : एनआइटी, ट्रिपल आइटी तथा अन्य गवर्नमेंट फंडेड इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्पेशल वैकेंट सीट्स फिलिंग राउंड का आयोजन होगा.
अगर सातवें राउंड के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) बची सीटों के लिए स्पेशल राउंड का आयोजन करेगा. स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाॅइस फिलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो जायेगी. 24 जुलाई को खाली सीटों की संख्या जारी होगी. इसके बाद खाली पड़े सीटों के लिए दो स्पेशल राउंड का आयोजन होगा. स्पेशल राउंड में जेइइ मेन में शामिल सभी स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं. वे भी स्पेशल राउंड के लिए योग्य हैं. जोसा में हिस्सा लिया और उन्हें सीटें एलॉट भी हुई वे भी स्पेशल राउंड में शामिल हो सकते हैं..
एनआइटी में 23 तक होगा एडमिशन
एनआइटी, पटना में एडमिशन प्रक्रिया शुरू है. एनआइटी, पटना आवंटित हुए स्टूडेंट्स को 23 जुलाई तक एडमिशन लेना होगा. 23 के बाद आने वाले स्टूडेंट्स के एडमिशन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा. एनआइटी, पटना में नये सत्र की शुरुआत 24 जुलाई को शुरू हो जायेगी. एडमिशन के दौरान सभी कागजात लेकर आना होगा. साथ स्टूडेंट्स को हॉस्टल फीस के लिए नौ हजार और मेस फीस के लिए 15 हजार प्रत्येक सेमेस्टर देना होगा. हॉस्टल लेने वाले स्टूडेंट्स को ही हॉस्टल फीस और मेस का चार्ज देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




