पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 21 Jul 2019 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

पटना :बिहारकी राजधानी पटना में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बीस साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना राजीव नगर के नेपाली नगर की है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकरमामले कीछानबीनमें जुटगयी है. मृतक की पहचानराजीवनगर के रहने वालेबीसवर्षीय विशाल के रूप में हुई है. जानकारी के […]

विज्ञापन

पटना :बिहारकी राजधानी पटना में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बीस साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना राजीव नगर के नेपाली नगर की है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकरमामले कीछानबीनमें जुटगयी है. मृतक की पहचानराजीवनगर के रहने वालेबीसवर्षीय विशाल के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीबदस बजे स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर गोलियों से भून दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद इलाके मेंबढ़तेतनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

वहीं, विशाल की हत्या का आरोपलोग पानापुर की जिला पार्षद माला राय के बेटे के ऊपर लगा रहे हैं.घटना को लेकर नाराज लोगों ने पहले उसके घर का घेराव किया. उसके बाद घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों का आरोप है कि दस दिन पहले हुए विवाद का यह मामला राजीव नगर थाना की पुलिस के पास भी गया था, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन