पटना : महज 50 हजार में आइवीएफ से मां बनने की इच्छा होगी पूरी
Updated at : 21 Jul 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले महीने से टेस्ट ट्यूब बेबी (आइवीएफ) की सुविधा मिलने लगेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की सुविधा बहाल होने जा रही है. खास बात है कि संस्थान में […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले महीने से टेस्ट ट्यूब बेबी (आइवीएफ) की सुविधा मिलने लगेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की सुविधा बहाल होने जा रही है. खास बात है कि संस्थान में महज 50 हजार रुपये में ही यह सुविधा मिलेगी. काफी खर्चीली तकनीक होने की वजह से गरीब दंपती इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं.
65 ने कराया रजिस्ट्रेशन
आइजीआइएमएस में बांझपन निवारण केंद्र बनाया गया है. जिसकी देखरेख डॉ कल्पना सिंह की नेतृत्व में की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस भवन में आइवीएफ तकनीक से इलाज किया जायेगा, वह भवन बन कर पूरी तरह से तैयार हो गया है. साथ ही वहां सभी जरूरत के उपकरण आदि की व्यवस्था कर दी गयी है. अगस्त के पहले सप्ताह में सुविधा बहाल कर दी जायेगी. अब तक 65 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो गया है. यह संख्या रोज बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




