बिहार बोर्ड : इंटर में स्पॉट नामांकन अब 25 जुलाई तक

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ओएफएसएस के माध्यम से इंटर कक्षा में स्पॉट नामांकन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. स्पॉट नामांकन के तहत प्रतिदिन नामांकन लेने के बाद संबंधित प्राचार्य कॉलेज पोर्टल पर नामांकन अपडेट करेंगे. इसके अलावा प्राचार्य नामांकित विद्यार्थियों का अंतिम अपडेशन 27 जुलाई की रात 11:59 बजे […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ओएफएसएस के माध्यम से इंटर कक्षा में स्पॉट नामांकन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. स्पॉट नामांकन के तहत प्रतिदिन नामांकन लेने के बाद संबंधित प्राचार्य कॉलेज पोर्टल पर नामांकन अपडेट करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके अलावा प्राचार्य नामांकित विद्यार्थियों का अंतिम अपडेशन 27 जुलाई की रात 11:59 बजे तक करेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशाेर ने दी है.
उन्होंने बताया कि स्पॉट नामांकन करने के लिए विभिन्न प्लस टू/इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य रिक्त सीटों संबंधी सूचना अपने कॉलेज में कम से कम तीन स्थलों पर प्रदर्शित करेंगे. स्पॉट नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी, जिस संकाय एवं विषय में सीट रिक्त है, उस पर नामांकन के लिए प्राचार्य से अनुरोध करेंगे.
इसके बाद संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन लेंगे. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सत्र 2019-2021 के लिए राज्य के इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षण संस्थाओं में ओएफएसएस के माध्यम से रिकार्ड 11 लाख 87 हजार 642 विद्यार्थियों ने नामांकन लिये हैं.
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में लगभग 11 लाख 24 हजार विद्यार्थियों ने ओएफएसएस के माध्यम से राज्य के इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में नामांकन कराये थे. इस प्रकार, वर्ष 2019 में वर्ष 2018 की तुलना में लगभग 63 हजार अधिक विद्यार्थियों ने इंटर में नामांकन लिये हैं. यह अपने आप में एक उल्लेखनीय रिकार्ड है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन