पटना :ट्रेनों के अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन

पटना : दिल्ली से पटना होते हुए राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस बुधवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-तीन पर आने वाली थी. इसकी घोषणा एक-दो घंटे पहले से किया जा रहा था. इससे राजगीर जाने वाले यात्री हो या फिर रिसीव करने वाले लोग निर्धारित प्लेटफॉर्म पर पहुंच गये. लेकिन, प्लेटफॉर्म पर आने से […]

विज्ञापन
पटना : दिल्ली से पटना होते हुए राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस बुधवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-तीन पर आने वाली थी. इसकी घोषणा एक-दो घंटे पहले से किया जा रहा था. इससे राजगीर जाने वाले यात्री हो या फिर रिसीव करने वाले लोग निर्धारित प्लेटफॉर्म पर पहुंच गये. लेकिन, प्लेटफॉर्म पर आने से पांच मिनट पहले घोषणा होने लगी कि श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर आ रही है. अचानक ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदले से बड़ी संख्या में यात्रियों व रिसीव करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.
अफरा-तफरी का माहौल : श्रमजीवी एक्सप्रेस से राजगीर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचे थे. लेकिन, अचानक प्लेटफॉर्म बदले से यात्री तीन नंबर से एक नंबर की ओर भागने लगे. जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह स्थिति पटना जंक्शन की सिर्फ बुधवार की नहीं है, बल्कि अमूमन यात्रियों को इस तरह की समस्या झेलनी पड़ रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन