पटना : करेंट से जानवरों के मरने पर मिलेगा मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 9:24 AM

विज्ञापन

पटना : ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य के हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंच गयी है. अब दिसंबर तक हर खेत तक बिजली मुहैया करा दी जायेगी. हर किसान को कृषि कार्य और सिंचाई के लिए उसके खेत तक बिजली मिल सकेगी. वह सोमवार को विधानसभा में दूसरी […]

विज्ञापन
पटना : ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य के हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंच गयी है. अब दिसंबर तक हर खेत तक बिजली मुहैया करा दी जायेगी. हर किसान को कृषि कार्य और सिंचाई के लिए उसके खेत तक बिजली मिल सकेगी. वह सोमवार को विधानसभा में दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान ऊर्जा विभाग के बजट पर हुए वाद-विवाद के बाद सरकार की तरफ से जवाब दे रहे थे.
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विद्युत भवन में एक हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है, जो आम लोगों की शिकायतों को सुनेगा. विपक्ष के वाकआउट के बीच उन्होंने सदन को बताया कि राज्य में जर्जर बिजली तारों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है. सात नये स्थानों छपरा, बनाली, दाउदनगर, गया, मुरलीगंज और बगहा में नये ग्रिड की स्थापना की जायेगी. राज्य में प्री-पेड मीटर लगाने का काम भी तेजी से शुरू किया जा रहा है. हाइड्रो पावर की कई छोटी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि बिजली करेंट से जानवरों के मरने पर भी अब मुआवजा दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन