पंचायत समिति की बैठक में नहीं आये कई अधिकारी, सदस्यों ने उठाया सवाल
मसौढ़ी : पुनपुन प्रखंड परिसर स्थित बैठक कक्ष में आहूत पंचायत समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे को सदस्यों ने उठाया. इसके साथ ही सदस्यों ने बैठक में महत्वपूर्ण कई विभागों के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला जोर- शोर से उठाया .सदस्यों का आरोप था कि अंचल कार्यालय, मनरेगा, कल्याण, चिकित्सा, पीएचडी, सहकारिता, […]
मसौढ़ी : पुनपुन प्रखंड परिसर स्थित बैठक कक्ष में आहूत पंचायत समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे को सदस्यों ने उठाया. इसके साथ ही सदस्यों ने बैठक में महत्वपूर्ण कई विभागों के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला जोर- शोर से उठाया .सदस्यों का आरोप था कि अंचल कार्यालय, मनरेगा, कल्याण, चिकित्सा, पीएचडी, सहकारिता, विद्युत, जीविका एवं प्रखंड समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण विभागों से कोई पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हैं तो बैठक का औचित्य क्या रह जाता है .उनका कहना था कि आखिरकार हमलोगों द्वारा उठाये गये मुद्दे को कोई सुनने ही वाला नहीं है .उनका कहना था की ऐसा प्रथम बार नहीं है. विगत बैठकों में भी पदाधिकारी नहीं पहुंचते रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए