पटना : एडीबी की बैठक में प्रदेश में चलने वाली योजनाओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पटना : वित्त विभाग की अगुवाई में राज्य सरकार व एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के अधिकारियों की बैठक हुई. एडीबी के सहयोग से बिहार में चल रही सड़क से जुड़ी तीन प्रमुख योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी. इसमें 4,900 करोड़ की लागत से विदुपुर व राघोपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाला […]

विज्ञापन
पटना : वित्त विभाग की अगुवाई में राज्य सरकार व एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के अधिकारियों की बैठक हुई. एडीबी के सहयोग से बिहार में चल रही सड़क से जुड़ी तीन प्रमुख योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी. इसमें 4,900 करोड़ की लागत से विदुपुर व राघोपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाला छह लेन के पुल के अलावा स्टेट हाइवे से जुड़े दो अलग-अलग प्रोजेक्ट शामिल हैं.
इस दौरान चार-पांच स्टेट हाइवे का निर्माण एडीबी की मदद से कराने पर चर्चा की गयी. सरकार ने एडीबी के साथ टेंडर से जुड़े नियम-कायदों में मौजूद कुछ भिन्नता पर भी बात हुई. वित्त विभाग ने यह मांग रखी कि बाजार से कर्ज लेना सस्ता हो गया है, एडीबी भी ब्याज दर में कटौती करे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन