पटना : औषधि विभाग की कार्रवाई, इस्टर्न फार्मा में छापेमारी तीन दवाओं का लिया सैंपल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 9:03 AM
विज्ञापन
पटना : औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि जीएम रोड स्थित इस्टर्न फार्मा नामक दवा दुकान में गड़बड़ी किया जा रहा है. इस सूचना पर बुधवार की शाम 4:00 बजे के करीब ड्रग इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में टीम इस्टर्न फार्मा में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान के लाइसेंस थे, लेकिन कई दवाएं […]
विज्ञापन
पटना : औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि जीएम रोड स्थित इस्टर्न फार्मा नामक दवा दुकान में गड़बड़ी किया जा रहा है. इस सूचना पर बुधवार की शाम 4:00 बजे के करीब ड्रग इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में टीम इस्टर्न फार्मा में छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान दुकान के लाइसेंस थे, लेकिन कई दवाएं बिना बिलिंग किये बेचे जा रहे थे. ड्रग इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दुकान में 20-21 दवा मिले है, जिसको बेचने का रोक लगाया है. इसके साथ ही तीन प्रकार की दवाओं पर संदेह हुआ, जिसका सैंपल उठाया है और जांच के लिए भेज भी दिया गया. इसमें फ्लाइजिन, स्प्रीन और एक एंटीबायटिक शामिल है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










