पटना : तीन हजार शिक्षा सेवक होंगे नियुक्त, अगले माह जारी होगा विज्ञापन
Updated at : 09 Jul 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश में लगभग तीन हजार शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज की नियुक्ति होगी. इसके लिए जन शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को वर्क कैलेंडर जारी कर दिया. निदेशक कुमार रामानुज द्वारा जारी इस कैलेंडर में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 10 अगस्त तक नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने को […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में लगभग तीन हजार शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज की नियुक्ति होगी. इसके लिए जन शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को वर्क कैलेंडर जारी कर दिया. निदेशक कुमार रामानुज द्वारा जारी इस कैलेंडर में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 10 अगस्त तक नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने को कहा गया है, जबकि तीन सितंबर तक आवेदन लिये जायेंगे. 31 अक्तूबर तक नियोजन की प्रक्रिया पूरी कर निदेशालय को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है.
कार्य तिथि
रिक्ति निर्धारण 27 जुलाई
नियोजन समिति गठन 5 अगस्त
विज्ञापन प्रकाशन 10 अगस्त
आवेदन प्राप्त करना 03 सितंबर
मेधा अंक की गणना 09 सितंबर
अंतिम मेधा सूची प्रकाशन 23 सितंबर
मेधा सूची का अनुमोदन 12 अक्तूबर
नियोजन पत्र वितरण 25 अक्तूबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




