झोपड़ियों को हटाने पर पथराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मार्ग में स्थित राज्य यक्ष्मा केंद्र टीवी डीसी परिसर में अवैध तरीके से बने दर्जन भर से अधिक झोंपड़ियों को हटाने के लिए शुक्रवार को एसडीओ राजेश रोशन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी मंजू कुमारी जिला से आये पुलिस बल के साथ पहुंचीं. टीम […]
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मार्ग में स्थित राज्य यक्ष्मा केंद्र टीवी डीसी परिसर में अवैध तरीके से बने दर्जन भर से अधिक झोंपड़ियों को हटाने के लिए शुक्रवार को एसडीओ राजेश रोशन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी मंजू कुमारी जिला से आये पुलिस बल के साथ पहुंचीं. टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग टीम का विरोध करते हुए मोहलत देने की मांग करने लगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसी बीच विरोध व हंगामा कर रहे लो���ों में कुछ ने टीम पर रोड़ेबाजी भी की. बताया जाता है कि विरोध उस समय बढ़ गया, जब परिसर में खाली पड़े खटाल के हिस्से वाली झोंपड़ी की दीवार को जेसीबी से तोड़ने की कोशिश आरंभ की. इसके बाद लोग भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया. इसी दरम्यान कुछ लोगों ने रोड़बाजी भी की.
हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. एसडीओ ने बताया कि विरोध कर रहे लोग टीम से मोहलत देने की मांग कर रहे थे. ऐसे में उन लोगों को एक सप्ताह का मोहलत दिया गया है कि वे जगह खुद खाली कर दें. ऐसा नहीं होता है, तब इसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. विरोध व पथराव के मामले में भी दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन