पटना : पीएमसीएच के ओटी नंबर टू में काम नहीं कर रहा एसी, शिकायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का एसी काम नहीं कर रहा है. कूलिंग नहीं होने पर गर्मी में ऑपरेशन करने में डॉक्टर व नर्स दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की शिकायत पीएमसीएच को डॉक्टर व नर्सों द्वारा की गयी है. दरअसल राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक […]
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का एसी काम नहीं कर रहा है. कूलिंग नहीं होने पर गर्मी में ऑपरेशन करने में डॉक्टर व नर्स दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस तरह की शिकायत पीएमसीएच को डॉक्टर व नर्सों द्वारा की गयी है. दरअसल राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक स्थित ओटी नंबर टू में एसी कूलिंग नहीं हो रहा है. इसको लेकर ओटी की एक महिला नर्स ने लिखित में शिकायत की है. शिकायत के अनुसार नर्स ने लिखी है कि एसी कम कूलिंग होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. प्रचंड गर्मी में एसी खराब होने से डॉक्टर व नर्सों को ओटी में ऑपरेशन करने में काफी दिक्कत हो रही है.
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अंदर गर्मी इस कदर है कि टेबल पर जिस मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा है उसके ऊपर पसीना टपकने लगता, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जबकि ओटी में रोजाना पांच से सात मरीजों की बड़ी सर्जरी की जाती है. इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है एसी की कम कूलिंग को लेकर इंजीनियरों को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन