खगौल : बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये उड़ाये
Updated at : 05 Jul 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

खगौल : गुरुवार को उचक्कों ने नीम तल्ला रोड निवासी मिथलेश कुमार सिन्हा की बाइक की डिक्की तोड़कर 60 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित मिथलेश कुमार सिन्हा ने थाना में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया व कैनरा बैंक से कुल 60 हजार रुपये निकाल कर डिक्की में रख कर घर जा […]
विज्ञापन
खगौल : गुरुवार को उचक्कों ने नीम तल्ला रोड निवासी मिथलेश कुमार सिन्हा की बाइक की डिक्की तोड़कर 60 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित मिथलेश कुमार सिन्हा ने थाना में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया व कैनरा बैंक से कुल 60 हजार रुपये निकाल कर डिक्की में रख कर घर जा रहा था.
रास्ते में घिरनी चौक पर बाइक खड़ी कर दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गया. वहां से घर पहुंच डिक्की खोला तो देखा की रुपये गायब थे. उन्होंने बताया कि बैंक से बाइक सवार दो अज्ञात युवक मेरा पीछा कर रहे थे. वहीं डिक्की खोलकर पैसा निकाल कर भाग गये. थानाध्यक्ष श्री हरि ओझा ने बताया कि मामला दर्ज कर बैंक व घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




