पटना :मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज

Updated at : 03 Jul 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज

पटना :मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक बांकीपुर अंचल सभागार में किया जायेगा. निगम सूत्रों की मानें, तो बैठक में दोनों गुटों के बीच विवाद व हंगामा होने की भी संभावना है. वहीं, नगर आयुक्त के अनुरोध पर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह […]

विज्ञापन
पटना :मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक बांकीपुर अंचल सभागार में किया जायेगा. निगम सूत्रों की मानें, तो बैठक में दोनों गुटों के बीच विवाद व हंगामा होने की भी संभावना है. वहीं, नगर आयुक्त के अनुरोध पर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बैठक स्थल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू कर दी है. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से प्रेक्षक व निर्वाचन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त भी कर दी गयी है. बैठक दोपहर ढाई बजे से होगी.
देर रात तक चला पार्षदों के जोड़-तोड़ का प्रयास
मेयर गुट के पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर गुट पूरे दिन व देर रात्रि तक पार्षदों के जोड़-तोड़ के लिए बैठक करते रहे. खासकर, पूर्व डिप्टी मेयर व कभी मेयर की उम्मीदवार रहीं रजनी देवी मेयर सीता साहू के खिलाफ पार्षदों के संख्या बल को जुटाने में देर रात्रि तक लगी रहीं. वहीं, दूसरी तरफ मेयर के समर्थन में पूर्व मेयर अफजल इमाम के साथ मेयर समर्थक पार्षदों की बैठक चली. गौरतलब है कि विशेष बैठक के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी.
दोनों पक्षों का है अपना-अपना दावा
मेयर गुट के पार्षदों का दावा है कि 50 से अधिक पार्षद एकजुट है. पूर्व डिप्टी मेयर के पास गिनाने के सिर्फ सात पार्षद है. साथ ही 10-12 पार्षद भावी मेयर प्रत्याशी रजनी देवी के साथ है. स्थित यह है कि मेयर सीता साहू के खिलाफ 20 के करीब ही पार्षद है.
मेयर गुट के पार्षद इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, आशीष कुमार सिन्हा, कैलास यादव ने बताया कि विपक्षी गुट को बैठक की कोरम पूरा करना मुश्किल हो जायेगा. वहीं, पूर्व डिप्टी मेयर गुट ने दावा किया है कि 40 से अधिक पार्षद है, जो अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में खड़े है. पूर्व डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ने मेयर को चुनौती देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों को बैठक में बुला लें. लेकिन, मेयर गुट इन पार्षदों को उपस्थित नहीं होने देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन