पटना : आइआइटी में 767 व एनआइटी में 1700 स्टूडेंट ने की रिपोर्टिंग

Updated at : 03 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आइआइटी में 767 व एनआइटी में 1700 स्टूडेंट ने की रिपोर्टिंग

पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त पटना : देश भर के 23 आइआइटी, 31 एनआइटी और अन्य गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए मंगलवार को पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी. पहले चरण के लिए एडमिशन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुक्रवार से शुरू हुआ था. इसमें पांच दिनों में आइआइटी पटना में 767 […]

विज्ञापन
पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त
पटना : देश भर के 23 आइआइटी, 31 एनआइटी और अन्य गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए मंगलवार को पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी.
पहले चरण के लिए एडमिशन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुक्रवार से शुरू हुआ था. इसमें पांच दिनों में आइआइटी पटना में 767 स्टूडेंट्स और एनआइटी पटना में 1700 स्टूडेंट्स ने रिपोर्टिंग किया. पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ज्वाइंट सीट ऐलोकेशन ऑथेरिटी (जोसा) ने एक टेबल जारी कर देगा, जिसमें खाली व भरी सीटों की जानकारी होगी.
आज जारी होगी सेकेंड राउंड के लिए मेधा सूची : एडमिशन के लिए सेकेंड कटऑफ बुधवार को जारी होगा. इसमें शामिल स्टूडेंट्स को अलग-अलग स्थान पर जा कर रिपोर्टिंग करना है. कटऑफ में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बिहार में एनआइटी और आइआइटी में रिपोर्टिंग सेंटर बनाया गया है.
आइआइटी में एडमिशन के लिए आइआइटी बिहटा को रिपोर्टिंग सेंटर बनाया गया. वहीं एनआइटी, ट्रिपल आइटी और दूसरे गवर्मेंट फंडेड इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए एनआइटी पटना को रिपोर्टिंग सेंटर बनाया गया है. तीन जुलाई दूसरे राउंड की काउंसेलिंग के लिए मेधा सूची जारी होगी. इस सूची के स्टूडेंट्स को को चार से पांच जुलाई के बीच डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने और सीट स्वीकार करने या छोड़ने की जानकारी रिपोर्टिंग सेंटर पर देनी होगी. छह जुलाई को तीसरा आवंटन लिस्ट जारी किया जायेगा.
चौथा चरण नौ जुलाई, पांचवां 12 जुलाई, छठा 15 जुलाई को होगा. एनआइटी के लिए सातवें चरण की प्रक्रिया 19 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी, जबकि आइआइटी के लिए 19 जुलाई तक प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी. आइआइटी बिहटा और एनआइटी पटना में रिपोर्टिंग कराने पहुंच अधिकांश स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के इच्छुक थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन