पटना : पीएम किसान सम्मान निधि योजना में महिलाएं पीछे नहीं
Updated at : 02 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं. अब तक करीब 12.35 लाख महिला किसानों ने सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है. राज्य में अब तक करीब 45 लाख किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं. पीएम सम्मान किसान निधि योजना […]
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं. अब तक करीब 12.35 लाख महिला किसानों ने सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है.
राज्य में अब तक करीब 45 लाख किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं. पीएम सम्मान किसान निधि योजना में किसानों को साल में तीन किस्त में छह हजार रुपये मिलेंगे. अब तक इसका लाभ रैयती किसानों को मिल रहा था, लेकिन अब गैर रैयत किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.
किसानों को पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी किस्त देने की भी तैयारी चल रही है. इसके लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा. किसानों को मिलने वाली पेंशन की राशि को भी इस योजना से लिंक करने की योजना है. राज्य के करीब 25 लाख किसानों के आवेदन को जांच कर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. जल्द ही किसानों को चालू वित्तीय की पहली किस्त मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




