पटना : सीएमएस के जरिये बैंकों की कर सकते हैं शिकायत
Updated at : 02 Jul 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुरू की नयी पहल पटना : बैंकों की मनमानी के खिलाफ अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) की शुरुआत की है. रिजर्व […]
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुरू की नयी पहल
पटना : बैंकों की मनमानी के खिलाफ अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) की शुरुआत की है. रिजर्व बैंक की शिकायत निवारण प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने वाला यह एक सॉफ्टवेयर है. रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल के अनुसार इस सिस्टम पर दर्ज करायी जाने वाली शिकायत को उपयुक्त लोकपाल ऑफिस या रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय ऑफिस को भेज दिया जायेगा.
पारदर्शिता को बेहतर बनाता है एप
उन्होंने बताया कि सीएमएस के जरिये ग्राहकों से प्राप्त शिकायतों
का निवारण करने के लिए यह प्रणाली विनियमित संस्थाओं को अपने प्रधान नोडल अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने की सुविधा प्रदान करती है. यह एप्लीकेशन पारदर्शिता को और बेहतर बनाती है.
यह एप्लीकेशन ऑटो जेनरेटेड एक्नॉलेजमेंट्स के जरिये शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत मिलने के बारे में सूचित करेगी. इन सब के साथ ही उन्हें अपनी शिकायतों का स्टेटस ट्रैक करने में सक्षम बनायेगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता बैंकिंग लोकपाल के फैसलों के खिलाफ ऑनलाइन अपील भी कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




