पटना :मौलाना मजहरूल हक विवि में नामांकन का आवेदन कल तक
Updated at : 01 Jul 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

एमबीए का एंट्रेंस टेस्ट 3 जुलाई को पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी में नामांकन की तिथि को विस्तारित की गयी है. अब छात्र-छात्राएं यहां दो जुलाई तक नामांकन ले सकते हैं. यहां एमबीए, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, एजुकेशन, जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन के सत्र 2019-21 में नामांकन के लिए […]
विज्ञापन
एमबीए का एंट्रेंस टेस्ट 3 जुलाई को
पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी में नामांकन की तिथि को विस्तारित की गयी है. अब छात्र-छात्राएं यहां दो जुलाई तक नामांकन ले सकते हैं. यहां एमबीए, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, एजुकेशन, जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन के सत्र 2019-21 में नामांकन के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं.
विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर : इसके लिए 45 प्रतिशत अंक स्नातक में संबंधित विषय में होने चाहिए. एमबीए के लिए 50 प्रतिशत अनिवार्य है.
एमबीए का एंट्रेंस टेस्ट तीन जुलाई को सुबह दस बजे होगा. छात्र विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया जारी है. छात्र हित को देखते हुए तिथि बढ़ा दी गयी है. छात्र हज भवन स्थित मुख्यालय में आकर नामांकन ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




