पटना सिटी : रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की भीड़, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शोरगुल के बीच नये-पुराने 2600 का उपचार पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. इस दरम्यान मरीज आपस में बकझक करते रहे. वह भी ऐसे समय में जब प्लास्टिक का कपून अस्पताल प्रशासन की ओर […]
विज्ञापन
शोरगुल के बीच नये-पुराने 2600 का उपचार
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. इस दरम्यान मरीज आपस में बकझक करते रहे.
वह भी ऐसे समय में जब प्लास्टिक का कपून अस्पताल प्रशासन की ओर मरीजों को मुहैया कराया गया था. दरअसल मामला यह है कि रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच शोरगुल व हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसे शांत कराने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर के कर्मी व सुरक्षा प्रहरी सहयोग करते रहे. दोपहर साढ़े 12 बजे तक यही स्थिति कायम रही. सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर के शेड के बाहर तक कतार लगी थी.
इसी में कोई बीच कतार में आकर शामिल होने का प्रयास करता या फिर काउंटर के पास पहुंचने की चेष्टा करता, तो खड़े लोग हंगामा मचाते. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में लगभग 2600 से अधिक मरीज का उपचार किया गया. इनमें नये 2105 व पुराने 525 मरीज उपचार कराने आये थे,जबकि भर्ती 55 मरीज को किया गया.
शोरगुल को शांत कराने के लिए काउंटर पर तैनात कर्मचारियों व अस्पताल के सुरक्षा प्रहरी हस्तक्षेप करते थे. अस्पताल के अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर व उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण का कहना है कि की मरीजों की बढ़ती संख्या को देख कर पंजीयन काउंटर की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य कराया जा रहा है. अस्पताल में सबसे अधिक मरीज मेडिसिन में उपचार कराने आये, इसमें 437 मरीजों का उपचार हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन