ePaper

पटना : प्रदेश में पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Updated at : 23 Jun 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

जदयू के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद बने सक्रिय सदस्य पटना : प्रदेश में पचास लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे जदयू के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गये हैं. देशव्यापी सघन सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को भी प्रदेश के सभी प्रखंड व […]

विज्ञापन
जदयू के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद बने सक्रिय सदस्य
पटना : प्रदेश में पचास लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे जदयू के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गये हैं. देशव्यापी सघन सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को भी प्रदेश के सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. पांच जून तक चलने वाले सदस्यता अभियान के तहत जदयू का लक्ष्य इस बार प्रदेश में 50 लाख व देश के अन्य राज्यों में 16 लाख से अधिक सदस्य बनाना है.
इसी के तहत अक्तूबर महीने की 19-20 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. जबकि सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व राष्ट्रीय परिषद के निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा 20 सितंबर को होगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि जदयू के क्रियाशील सदस्य बनने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह सहित पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, मंत्री नीरज कुमार, कौशलेंद्र सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
प्राथमिक समिति व निर्वाचन क्षेत्र पर्षदों की सदस्यता चार सितंबर तक ले सकेंगे : पार्टी के प्राथमिक समिति व प्रखंड, तहसील व निर्वाचन क्षेत्र परिषदों की सदस्यता चार सितंबर तक ली जा सकेगी. प्रखंड, तहसील व निर्वाचन क्षेत्र पर्षदों और जिला पर्षदों के सदस्यों का चुनाव आठ सितंबर तक कराया जायेगा. जिला अध्यक्ष, जिला पर्षद व राज्य पर्षद के सदस्यों का चुनाव 15 सितंबर तक होगा.
राज्य अध्यक्षों व राज्य कार्यकारिणी व राष्ट्रीय पर्षद के सदस्यों का चुनाव 20 सितंबर को तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 27 सितंबर तक अधिसूचना जारी की जायेगी. चार अक्तूबर तक नामांकन के परचे दाखिल किये जायेंगे. नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी. वहीं नाम वापसी छह अक्टूबर तक हो सकेगा.
जदयू के विशेष सदस्यता भर्ती अभियान में प्रदेश भर से शामिल हुए लोग : जदयू के विशेष सदस्यता भर्ती अभियान में आठ और 22 जून
को प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
पार्टी की नीतियों व सरकार के काम से बन रहे सदस्य
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के सभी जिला, प्रखंड, सेक्टर, पंचायत सहित वार्ड इकाई को पांच से 22 जून तक बनाये गये सदस्यों का पूर्ण विवरण 25 जून तक भेजने का निर्देश दिया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. लोग पार्टी की नीतियों और नीतीश सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भारी संख्या में सदस्यता ले रहे हैं. इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए किये गये काम से प्रभावित महिलाएं बड़ी संख्या में सदस्य बन रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन