पटना :डायरिया से बचाव को ले सोमवार से दस्त नियंत्रण पखवारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बच्चों में होनेवाली डायरिया जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए सोमवार (24 जून) से सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आरंभ होगा. यह राज्य के सभी 30 जिलों में चलाया जायेगा. डायरिया का प्रकोप गर्मियों व माॅनसून के महीनों में अधिक होता है. इससे बच्चों के डायरिया में होने से पानी की कमी के […]

विज्ञापन
पटना : बच्चों में होनेवाली डायरिया जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए सोमवार (24 जून) से सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आरंभ होगा. यह राज्य के सभी 30 जिलों में चलाया जायेगा. डायरिया का प्रकोप गर्मियों व माॅनसून के महीनों में अधिक होता है. इससे बच्चों के डायरिया में होने से पानी की कमी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. इससे बच्चों की मौत भी आशंका रहती है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सूबे में सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया गया है.
यह 24 जून से पांच जुलाई तक सभी 38 जिलों में चलाया जायेगा. पखवाड़ा के दौरान ऐसे सभी घर, जहां पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे रहते हैं, वहां आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक पैकेट ओआरएस दिया जायेगा. जिस घर में भ्रमण के दौरान किसी बच्चे में दस्त की शिकायत मिलती है तो दो पैकेट ओआरएस दिया जायेगा. गंभीर लक्षण वाले बच्चों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र रेफर भी किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन