ePaper

पटना : कैश फॉर जस्टिस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में 24 जून को

Updated at : 19 Jun 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कैश फॉर जस्टिस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में 24 जून को

पटना : पटना सिविल कोर्ट में कैश फॉर जस्टिस के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी का एक निजी चैनल द्वारा किये गये स्टिंग ऑपरेशन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दायर लोकहित याचिका पर पटना हाइकोर्ट में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई. जस्टिस ज्योति शरण और जस्टिस अंजनी कुमार शरण की खंडपीठ ने […]

विज्ञापन
पटना : पटना सिविल कोर्ट में कैश फॉर जस्टिस के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी का एक निजी चैनल द्वारा किये गये स्टिंग ऑपरेशन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दायर लोकहित याचिका पर पटना हाइकोर्ट में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई.
जस्टिस ज्योति शरण और जस्टिस अंजनी कुमार शरण की खंडपीठ ने अधिवक्ता दिनेश द्वारा दायर याचिका पर आंशिक सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 24 जून निर्धारित की है. हाइकोर्ट की ओर से अधिवक्ता सत्यवीर भारती ने कोर्ट को बताया कि स्टिंग ऑपरेशन की सीडी उपलब्ध करा दिये जाने के बाद ही जांच की कार्रवाई पूरी हो पायेगी.
उन्होंने कोर्ट को बताया कि 24 जून को स्टिंग ऑपरेशन करने वाले को हाइकोर्ट की जांच कमेटी में उपस्थित होने को कहा गया है. उसके उपस्थित होने और सीडी को देखने के बाद ही हाइकोर्ट इस मामले में अंतिम आदेश पारित करेगा. भारती को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले को अगली सुनवाई के लिए 24 जून रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन