पटना : 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के गायब
Updated at : 18 Jun 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोका कोला कंपनी के कार्यालय के लॉकर से गुम पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज पटना : पाटलिपुत्र थाने के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कोका-कोला कंपनी कार्यालय के आलमीरा के लॉकर में रखे करीब 12 लाख कीमत के 48 सोने के सिक्के गायब हो गये. उक्त सिक्के मुंबई से 30 मई […]
विज्ञापन
कोका कोला कंपनी के कार्यालय के लॉकर से गुम
पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज
पटना : पाटलिपुत्र थाने के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कोका-कोला कंपनी कार्यालय के आलमीरा के लॉकर में रखे करीब 12 लाख कीमत के 48 सोने के सिक्के गायब हो गये. उक्त सिक्के मुंबई से 30 मई को लाया गया था और लॉकर में रखे गये थे. इस बात की जानकारी सोमवार को कंपनी के मैनेजर को हुई और उन्होंने पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. खास बात यह है कि वहां रखे चांदी के सिक्कों को छोड़ दिया.
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि कार्यालय के विभिन्न कमरों के साथ ही लॉकर की चाबी भी आलमीरा के दराज में रखी जाती थी. इस बात की जानकारी कई लोगों को थी. इसी बीच किसी ने सोने के सिक्कों को गायब कर दिया.
यह घटना कब हुई है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. अचानक ही लॉकर की चेकिंग के दौरान सिक्कों के गायब होने की जानकारी मिली. उक्त सिक्के एक ग्राम से लेकर पांच ग्राम की थी. पुलिस कोका-कोला कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज की जांच कर रही है. इसके साथ ही कई कर्मचारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




