पालीगंज :पानी के लिए बाल्टी, लोटा लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पालीगंज : प्रखंड के चंढोस गांव में पानी की किल्लत को लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बाल्टी-लोटा के साथ सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में सिगोड़ी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. जानकारी के मुताबिक लगातार गिर रहे जल स्तर और […]
विज्ञापन
पालीगंज : प्रखंड के चंढोस गांव में पानी की किल्लत को लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बाल्टी-लोटा के साथ सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
बाद में सिगोड़ी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. जानकारी के मुताबिक लगातार गिर रहे जल स्तर और चापाकल से पानी नहीं देने, जल -नल योजना प्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण धरातल पर नहीं उतरने के खिलाफ सोमवार को चंढोस पंचायत के वार्ड पांच के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सुबह से ही पालीगंज-सिगोड़ी पथ पर चंढोंस गांव स्थित इलाहाबाद बैंक के पास बाल्टी-लोटा लेकर जाम कर दिया.
ग्रामीण सुदर्शन पासवान, गुड्डू पासवान, बिट्टू कुमार, अनिल कुमार व विमल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य और जल- नल योजना के ठेकेदार की लापरवाही से अब तक योजना धरातल पर नहीं उतर पायी है. उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि जल- नल योजना का पाइप जमीन से करीब आधा फुट नीचे डालकर छोड़ दिया गया. इसका विरोध ग्रामीणों ने किया ने किया था.
इसके बाद से ठेकेदार काम छोड़ दिया है. इससे हम लोगों को जल की समस्या हो रही है. बाद में ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से बात करनी चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी. बाद में सिगोड़ी थाना अध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. जाम सुबह सात बजे से नौ बजे तक तक रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










