पटना सिटी : पांच ट्रैक्टर और हाइवा जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चालकों ने किया हंगामा ओवर लोडेड वाहनों से वसूला गया 80 हजार रुपये का जुर्माना पटना सिटी : बालू के अवैध खनन व ढुलाई में लगे धंधेबाजों के खिलाफ सोमवार की शाम अनुमंडल प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर एसडीओ राजेश रोशन के नेतृत्व में […]

विज्ञापन
चालकों ने किया हंगामा
ओवर लोडेड वाहनों से वसूला गया 80 हजार रुपये का जुर्माना
पटना सिटी : बालू के अवैध खनन व ढुलाई में लगे धंधेबाजों के खिलाफ सोमवार की शाम अनुमंडल प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर एसडीओ राजेश रोशन के नेतृत्व में छापेमारी अभियान दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट पर चलाया गया.
छापेमारी की कार्रवाई आरंभ होते ही वाहन चालकों, मालिकों व स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया. हालांकि, इस दरम्यान अधिकारियों से सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की. एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के क्रम में बगैर परमिट के बालू ढोने के काम में लगे पांच ट्रैक्टरों व एक हाइवा को जब्त किया गया.
जब्त वाहनों के चालकों के पास बालू ढोने के किसी तरह का चालान व परमिट नहीं था. जांच के दरम्यान चार ओवर लोडेड ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया. जब्त पांचों ओवर लोडेड ट्रैक्टरों से जुर्माने की राशि वसूल की गयी.
एसडीओ ने बताया कि खनन विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र कुमार प्रसाद व खनन पदाधिकारी की ओर से लगभग 80 हजार रुपये पांचों ओवर लोडेड ट्रैक्टरों से जुर्माने के तौर पर वसूल किये गये. हालांकि, जब्त वाहनों में तीन वाहनों के चालक हंगामे के दरम्यान फायदा उठा कर फरार हो गये, जबकि तीन को गिरफ्तार कर दीदारगंज थाने की पुलिस को सौंपा गया. अवैध ढंग से बालू ढुलाई व खनन करने की प्राथमिकी विभाग के अधिकारियों की ओर से दीदारगंज थाने में दर्ज करायी गयी है.
छापेमारी में मालसलामी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व दीदारगंज थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान समेत पुलिस पदाधिकारी व जिला खनन पदाधिकारी शामिल थे. छापेमारी को लेकर फोरलेन व नेशनल हाइवे पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन