पटना : पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में क्लेम लेना हुआ आसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 9:30 AM
विज्ञापन
पटना : पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में निवेशक की मृत्यु हो जाने की स्थिति में नाॅमिनी के लिए पैसों पर दावा करना अब बहुत आसान हो गया है. यहां तक कि नॉमिनी के पासअगर कानूनी प्रमाण भी मौजूद नहीं है, तो भी वह स्कीम के पैसों पर अपना दावा कर सकता है. पोस्ट ऑफिस […]
विज्ञापन
पटना : पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में निवेशक की मृत्यु हो जाने की स्थिति में नाॅमिनी के लिए पैसों पर दावा करना अब बहुत आसान हो गया है. यहां तक कि नॉमिनी के पासअगर कानूनी प्रमाण भी मौजूद नहीं है, तो भी वह स्कीम के पैसों पर अपना दावा कर सकता है. पोस्ट ऑफिस ने अपनी सेविंग्स स्कीम के नियमों में बदलाव किया है. डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने एक पत्र जारी किया है. इस पत्र में पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में नियमों के नये बदलाव के बार में बताया गया हैं.
पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि नये नियमों के अनुसार अगर निवेश करने वाले की मृत्यु हो जाये और उसने किसी को नॉमिनी नहीं बनाया हो या नॉमिनी के पास कोई कानूनी प्रमाण भी न हो, तब भी निवेश का पैसा आसानी से पाया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि मृतक के पैसों पर क्लेम करने के लिए विभिन्न ऑथोरिटीज के पावर में सुधार किये गये हैं. इस आदेश में किसी नॉमिनी के रजिस्टर नहीं होने और कानूनी प्रमाण उपलब्ध न होने संबंधी आदेश भी शामिल हैं. ऑथोरिटीज के पास यह अधिकार होगा कि व्यक्ति की मौत के 6 माह बाद बिना किसी कानूनी सबूत के क्लेम को स्वीकार कर लें.
कौन कितनी राशि के क्लेम का करेगा निबटारा
– टाइम स्केल डिपार्टमेंटल सब पोस्टमास्टर्स : 5 हजार रुपये
– लोअर सेलेक्शन ग्रेड या पीएम ग्रेड-1 में सब पोस्टमास्टर्स : 10 हजार रुपये
– हायर सेलेक्शन ग्रेड में सब पोस्टमास्टर्स या डिप्टी पोस्टमास्टर्स या पोस्टमास्टर्स : 25 हजार रुपये
– डिप्टी/सीनियर/डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर्स/सुपरिटेंडेंट/ डिप्टी सुपरिटेंडेंट : 1 लाख रुपये
– जीपीओ या हेड ऑफिस में चीफ पोस्टमास्टर्स, पोस्ट ऑफिस के सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स: 2.5 लाख रुपये
– डायरेक्टर हेडक्वार्टर या रीजनल डायरेक्टर्स या डायरेक्टर : 3.75 लाख रुपये
– चीफ पोस्टमास्टर्स जनरल या पोस्टमास्टर्स जनरल : 5 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










